क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र व क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक।

संवाददाता : शारिक खान
रामपुर
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर क्षेत्र व क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक दिनांक 15.04.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर व मिलक द्वारा क्रमशः नगर व मिलक क्षेत्रान्तर्गत मय पुलिस बल सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें




