बाबासाहेब अमर रहे के नारो से गूंज सारा गांव अस्त्रआ ग्राम सभा, प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

संवाददाता: शीतला प्रसाद
प्रतापगढ़
जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम अस्त्रा सभा (पट्टी क्षेत्र) में 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
इस आयोजन में ग्राम के सम्मानित नागरिकों एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




