Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना गंज नकली नोट के साथ प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार, नकली नोट बनाने के उपकरण एवं नकली 488200/- रूपये बरामद।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर

01.04.2026 को थाना गंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर गेट के पास से 02 अभियुक्तों 1. सिनवान पुत्र शारिक निवासी मौहल्ला गुईया तालाब थाना गंज जनपद रामपुर, 2. मिन्हाज पुत्र मेहरोज खां निवासी मौहल्ला चाह मोटे कल्लन थाना गंज जनपद रामपुर को नकली नोट 10500 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना गंज पर मु0अ0स0 53/2026 धारा 178/179/180 बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1.राजवर्धन सिंह चौहान उर्फ आसू पुत्र सतेन्द्र सिंह चौहान निवासी आगरा रोड द्वारिकापुरी थाना कोतवाली एटा जनपद एटा, 2.चिराग सक्सैना पुत्र अजय कुमार सक्सैना निवासी कासगंज रोड मन्दाकनी पुरम कालोनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा के नाम प्रकाश में आये । जिसके क्रम में दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गंज एवं एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा चाकू चौक से पहले मण्डी की तरफ जाने वाले रोड पर आम के बाग के पास से अभियुक्त चिराग सक्सैना उपरोक्त को नकली नोट व एक मोबाईल फोन के गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त चिराग सक्सैना की निशादेही पर दिनांक 12.04.2026 को थाना गंज एवं एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा क्रिस ग्रीन कालोनी जनपद मेरठ से से अभियुक्त राजवर्धन सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर नकली नोट बनाने के उपकरण, 446000/-रूपये के 500 के जाली नोट , अधबने -कटेफटे 500, 200, 100 के जाली नोट कुल 42,200/- रूपये, कुल बरामदगी जाली नोट – 488200/- रूपये,लैपटाप DELL कम्पनी ब्लू कलर -01,डैक्कटॉप -01 मय उपकरण सीपीयू, की बोर्ड, एलईडी, प्रिन्टर एचपी स्मार्ट टैंक -01, प्रिन्टर एचपी लेजर जैट पी -01, प्रिन्टर EPSON -01, लेमिनेसन मशीन लैप केयर -01, पेपर रिम ए4 साईज रायल एक्जीक्यूटिव बोन्ड 13,FOIL (THREARD के लिये ),प्रिन्टिग एसएसिरीज सफेद इंक, बेस इंक -05 सीसी ,डॉक्टर बासर पन्नी का पैकट खुला -01, स्क्रीन क्लीन कैमिकल पन्नी के छोटे पैकेट -07, कटर प्लेट सफेद धातु की –01, पेपर कटर पीली रंग के -02,आरवीआई पट्टी का सफेद पेपर का नमुना -04 पेपर ,02 मोबाईल बरामद किया गया ।

 

*पूछताछः-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजवर्धन सिंह उपरोक्त ने बताया कि वह एटा का रहने वाला है तथा ब्लड टेस्ट की पैथोलॉजी लैब भी चलाता है । एक साल पहले एटा से अलीगढ रोडवेज मे जाते समय मेरी बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति फोन पर किसी से बात कर रहा था और कह रहा था कि अगर मोटी कमाई करनी है तो मुझे बताना मै आपको काम दूंगा बस थोडी चतुराई से काम करना होगा । मैने उससे बस मे मेल मिलाप बढाया मैने उससे कहा कि आपके पास क्या काम है मुझे भी मुनाफा कमाना है । उस व्यक्ति ने मेरा पता ले लिया और कहा कि 1000/- रूपये नगद दे दो मै तुम्हे 500 के नकली नोट जो असली जैसे होगे कोरियर से भेजूंगा तथा हर रविवार को मै अलीगढ रोडवेज अड्डे पर शाम को 6.00 बजे मिलता हूँ । मैने उसके कोरियर से भिजवाये 500 के नकली नोट चला दिये थे फिर मै ऐसे ही दो बार अलीगढ गया तथा 500 के नकली नोट ले आता था तथा उन्हे चला देता था । फिर एक रविवार को मै अलीगढ गया तो मैने उस व्यक्ति से कहा कि मुझे ये काम सिखा दो तो वह व्यक्ति मान गया और उसने मुझसे पूछा कि क्या तुम कम्प्यूटर चलाना जानते हो तो मैने हाँ कर दी थी तो उसने कहा कि तुम कभी भी मेरी जानकारी करने का प्रयास मत करना तथा दो दिन बाद मुझे अलीगढ शाम के समय बुलाया । मै दो दिन बाद शाम के समय अलीगढ गया था वह व्यक्ति मुझे रोडवेज से रात मे दिल्ली में बहुत ही भीड- भाड वाले स्थान पर गलियो में ले गया । मैने उस व्यक्ति से दिल्ली में एक महीने तक नकली नोट बनाने सीखे । एक महीने के बाद मेरी तबीयत खराब हो गयी थी मैने सोचा कि अब तो मै नकली नोट बनाना सीख ही गया हूँ अब मै अपना काम शुरू करूगा । मैने उस व्यक्ति से घर जाने के लिये कहा तो एक दिन रात मे ही टैम्पो से ले जाकर मुझे अलीगढ वाली बस मे बैठा दिया था । फिर मै घर आ गया था । एक महीने तक मै उसी कमरे में रहा था तो मुझे उस जगह की जानकारी नही है । घर वापस आने के बाद मैने सोचा कि अब मुझे नकली नोट बनाना आ गया है । मेरे पास घर पर एक प्रिन्टर था तथा बाकी सामान मैने सेकण्ड हैण्ड मेरठ से खरीदा था तथा नकली नोट बनाने के लिये रॉयल एक्जीक्यूटिव बोन्ड कागज गाजियाबाद से खरीदा था । मैने सोचा कि अपने जिले से दूर मेरठ मे यदि नकली नोट बनाने का काम करूंगा तो किसी को मुझ पर शक नही होगा तो मैने मेरठ मे क्रिस ग्रीन कालोनी मे फ्लैट 11000/- रूपये प्रतिमाह मे लेकर फ्लैट पर पूरा सैटअप लगाकर नकली नोट बनाने का काम शुरू कर दिया था । चिराग सक्सैना मेरे बचपन का दोस्त है तो मैने उसे भी लालच देकर इसी काम मे शामिल कर लिया था । हम लोग इन्स्टाग्राम के माध्यम से लोगो से सम्पर्क करते थे और कभी कूरियर के माध्यम से तो कभी किसी जगह पर बुलाकर नकली नोट देते थे तथा उनसे असली रूपये लेते थे । इसी साल ईद के बाद मैने रामपुर के दो लडके को भी अलीगढ मे 500 के 80 नोट दिये थे ।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणः-*

1. राजवर्धन सिंह चौहान उर्फ आसू पुत्र सतेन्द्र सिंह चौहान निवासी आगरा रोड द्वारिकापुरी थाना कोतवाली एटा जनपद एटा

2. चिराग सक्सैना पुत्र अजय कुमार सक्सैना निवासी कासगंज रोड मन्दाकनी पुरम कालोनी एटा थाना कोतवाली देहात जिला एटा

*बरामदगीः-*

1. 446000/-रूपये के 500 के जाली नोट ,

2. अधबने ,कटेफटे 500, 200, 100 के जाली नोट कुल 42200/- रूपये के

3. कुल बरामदगीजाली नोट ….. कुल 488200/- रूपये

4. लैपटाप DELL कम्पनी ब्लू कलर -01

5. डैस्कटाप -01 मय उपकरण सीपीयू, की बोर्ड,एलईडी

6. प्रिन्टर एचपी स्मार्ट टैंक-01

7. प्रिन्टर एचपी लेजर जैट पी -01

8. प्रिन्टर -01

9. लेमिनेसन मशीन लैप केयर -01

10. पेपर रिम ए4 साईज रायल एक्जीक्यूटिव बोन्ड 13

11. FOIL (THREARD के लिये )

12. प्रिन्टिग एसएसिरीज सफेद इंक, वेस इंक …05 सीसी

13. डॉक्टर वासर पन्नी का पैकट खुला -01

14. स्क्रीन क्लीन कैमिकल पन्नी के छोटे पैकेट -07

15. कटर प्लेट सफेद धातु की –01

16. पेपर कटर पीली रंग के -02

17. आरबीआई पट्टी का सफेद पेपर का नमुना -04 पेपर

18. 02 मोबाईल

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*

1. क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र कुमार

2. प्रभारी निरी0 गंज, पवन कुमार शर्मा

3. निरीक्षक अपराध रामवीर सिंह

4.व0उ0नि0 सोहनपाल सिंह

5.उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा

6.उ0नि0 हिमान्शु सिंहल

7.उ0नि0 दीपक मलिक प्रभारी एसओजी रामपुर

8.हे0कां0 1123 वीरेन्द्र भाटी ,

9.कां0 728 प्रमोद कमार ,

10.हे0कां0 514 जाकिर हुसैन ,

11. म0हे0कां0 663 स्वाति

12.हे0का0 17 दिनेश (एसओजी)

13. हे0कां0 211 हरिओम सिंह (एसओजी)

14.हे0कां0 264 मोक्षेन्द्र (एसओजी)

15.हे0कां0 768 नवनीत कुमार (एसओजी)

16.कां0 357 मंजीत कुमार (एसओजी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!