मध्य प्रदेश
सिवनी आईएएस नेहा मीना होंगी सिवनी जिले की नई मुखिया वर्तमान कलेक्टर शीतला पटले को इंदौर भेजा गया, सौंपी गई नई जिम्मेदारी।

संवाददाता: सौरभ नागोत्रा
सिवनी
हम आपको बता दें कि सिवनी जिले की कमान अब आईएएस नेहा मीना के हाथों में होगी। 2014 बैच की अधिकारी नेहा मीना, जो इससे पहले झाबुआ कलेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं, अब सिवनी की व्यवस्थाओं को नई गति देंगी। वहीं, वर्तमान कलेक्टर शीतला पटले का तबादला कर उन्हें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर का सचिव नियुक्त किया गया है। शासन के इस रणनीतिक बदलाव से जिले में नई प्रशासनिक हलचल देखने मिल रही है




