घटिया श्मशान घाट रोड पर अधिकारियों की चुप्पी, क्या दबंग ठेकेदार को इंजीनियर का मिल रहा है संरक्षण।

संवाददाता: सौरभ नागोत्रा
सीवनी
घटिया श्मशान घाट रोड पर अधिकारियों की चुप्पी, क्या दबंग ठेकेदार को इंजीनियर का मिल रहा है संरक्षण खबर प्रकाशन के बाद भी शिरकत में नहीं आया प्रशासनल खनादौन– सिवनी जिले के लखनादौन की ग्राम पंचायत बीबी में श्मशान घाट में किया जा रहा घटिया गुणवत्ताविहीन सीसी रोड निर्माण कार्य की खबर प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर नहीं दे रहे ध्यान। घटिया मटेरियल एवं मानक अनुरूप करवाए जा रहे घटिया गुणवत्ताविहीन सीसी रोड निर्माण कार्य को देखकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल? आखिर जिम्मेदारी अधिकारियों की चुप्पी का क्या है राज,
सूत्र बताते है कि चंद कमीशन के लालच में अधिकारियों ने बांध रखी है चुप्पी। और झोलाछाप ठेकेदार को दिया जा रहा है अधिकारिक खुला संरक्षण ।
इंजीनियर की अनुपस्थिति कहें या संरक्षण जिससे ठेकेदार के हो रहे हौंसले बुलंद
बात कुछ ऐसी है कि निर्माण कार्य के दौरान नियमानुसार सम्बन्धित इंजीनियर की उपस्थिति अनिवार्य होती है परंतु इंजीनियर की अनुपस्थिति का भ्रष्टाचारी ठेकेदार फायदा उठाकर बिना किसी डर के ‘काली डस्ट’ और गुणवत्ताविहीन मसाले का उपयोग कर रहा है एवं वाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया जा रहा जिससे सीसी रोड निर्माण कार्य कम समय में ध्वस्त होने की संभावना बनी हुई है । इससे इंजीनियर का भी भ्रष्टाचारी ठेकेदार के ऊपर खुला संरक्षण समझ आ रहा है ।
अब देखना यह होगा कि जिला कलेक्टर और जनपद सीईओ इस भ्रष्टाचारी ठेकेदार की दबंगई पर कब लगाम लगाते है।




