रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत शाहबाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, परिवारों में मचा कोहराम।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक सिरौली से शाहबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बिलाल और तालिब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
जानकारी के मुताबिक, बिलाल और तालिब आपस में दोस्त थे। दोनों बाइक से सिरौली से शाहबाद आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
मृतक के परिजन कासिम ने बताया कि दोनों युवक सिरौली से शाहबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना शाहबाद क्षेत्र में सिरौली से शाहबाद आते समय दो बाइक सवार युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है
लगातार सड़क हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।




