वर्षों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मड़ियाहूं रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास।

संवाददाता: निलेश पटेल
मड़ियाहूं, जौनपुर
बतादे कि मड़ियाहूं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। वर्षों पुरानी मांग को अब मंजूरी मिल गई है। माननीय विधायक मड़ियाहूं डॉ. श्री आर.के. पटेल जी के अथक प्रयासों से मड़ियाहूं रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के कर-कमलों द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।
यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को रोजाना जूझना पड़ता था। स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने में घंटों की देरी होती थी। अब ओवरब्रिज बनने से आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही व्यापार और विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक डॉ. आरके पटेल ने इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास किया था। उन्होंने कई बार केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से पत्राचार किया था। उनके प्रयासों से ही यह परियोजना स्वीकृत हुई। क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए माननीय विधायक जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया है। लोगों ने कहा कि विकसित मड़ियाहूं, समृद्ध मड़ियाहूं का सपना अब साकार होगा। विधायक जी द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।




