अरुण शुक्ला को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर माल्यार्पण कर चौधरी शिवेंद्र सिंह ने किया सम्मानित।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
फरेंदा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विधायक एवं सभापति, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चौधरी शिवेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय पर अरुण शुक्ला का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने अरुण शुक्ला को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर रामसेवक, ज्योति शंकर वर्मा, दुर्गेश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी, डॉ. रामनारायण शुक्ला, समाजसेवी शिवम जायसवाल, उपेंद्र यादव, समाजसेवी रमाशंकर मौर्य, देवनारायण मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने अरुण शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की कामना की।




