यूपी

हर घर झंडा’ एवं ‘नेम प्लेट अभियान’ के तहत पिंडरा में लगाया गया पार्टी का झंडा और नेम प्लेट विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

अपना दल (एस) के ‘हर घर झंडा’ एवं ‘नेम प्लेट अभियान’ के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरा रघुनाथपुर निवासी पार्टी के सक्रिय सदस्य विजय पटेल उस्ताद के आवास पर पार्टी का झंडा एवं नेम प्लेट लगाई गई। यह कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी की विचारधारा और संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी शोषितों, पिछड़ों, मजदूरों और किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विधायक ने कहा कि ‘हर घर झंडा’ एवं ‘नेम प्लेट अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को पहचान देना और आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना है। इसके माध्यम से डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों, संघर्षों और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

ये रहे उपस्थित: कार्यक्रम में छात्र मंच के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह पटेल, जोन अध्यक्ष सत्यम पटेल, सोनू राव, जगदीश कुमार, सोहन, जिला महासचिव श्यामबली पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!