लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने आगामी विस् चुनाव को लेकर की बैठक, बनाई रणनीति।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा/वाराणसी
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को बाबतपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहाकि प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी मनोनीत करने के साथ जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर कमेटियां गठित करने, सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा संभावित उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए।
बैठक में संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, घनश्याम यादव तथा श्याम धनी भारती समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये जिलाध्यक्ष व विस् अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।




