Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जलकर बकायादारों पर निगम प्रशासन हुआ सख्त राहत योजना की छूट का लाभ नहीं लेना पड़ा भारी।  

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक

कटनी/मध्यप्रदेश

31 से अधिक बड़े बकायेदारों उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन हुए विच्छेदित जलकर राहत योजना में प्रदान की जाने वाली 50 प्रतिशत की छूट के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नगर निगम प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है।

इसी श्रृंखला में बुधवार को गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान राशि जमा नहीं करने वाले नगर के विभिन्न स्थलों के 31 से अधिक बकायेदार जलकर उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्यवाही की गई।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, के निर्देशन में निगम दलों ने बुधवार को वार्डवार बकायादारों से संपर्क कर योजना का लाभ लेने की समझाइश दी गई। समझाइश के बावजूद राशि जमा नहीं करने वालों पर मौके पर ही कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया जलकर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई आगे भी इसी तीव्र गति से लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!