Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रमना-नरोत्तमपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया निरीक्षण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया /वाराणसी 

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बुधवार को रमना-नरोत्तमपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित पटेल, रमना प्रधान, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!