Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर रोहनिया विधायक ने किया शुभारंभ।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रोहनिया/वाराणसी

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल, रोहनिया में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के अंतर्गत काशी विद्यापीठ विकास खंड की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने गायन, वादन, नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!