Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जरही में दीप उत्सव, सैकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ जलाए दीप।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता

जरही/छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले के जरही नगर पंचायत में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर को दीपों से सजाया गया और बड़ी संख्या में लोगों ने दीप जलाकर जन्मदिवस की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी बड़ी सहभागिता देखने को मिली।

दीप उत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन रजवाड़े, दिनेश पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और दीप जलाकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। महिलाओं और आम नागरिकों ने मिलकर दीप जलाए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए दीप उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ जन्मदिवस समारोह में सहभागिता की। देर शाम तक दीप उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा और पूरा नगर दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!