चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त बिहार से गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
थाना चोलापुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को बिहार के रोहतास जनपद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 227/2026 में वांछित अभियुक्त संजय शाह (42 वर्ष) पुत्र स्व. अनिल प्रसाद, निवासी लखडिहरा वार्ड नंबर-13, थाना ओबरा, जनपद औरंगाबाद, बिहार को 16 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सासाराम स्थित पायलट बाबा आश्रम के पास विश्वनाथ EV दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया।
मामला ग्राम लखरांव, नवापुरा निवासी शशिकान्त वर्मा की स्कार्पियो वाहन संख्या UP 50 Z 0055 चोरी होने से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी के संबंध में 8 जून 2026 को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्र द्वारा की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 336(2), 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक अवनीश मिश्र, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव तथा कांस्टेबल अविनाश शर्मा शामिल रहे।




