Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं महिला कल्याण के लाभार्थियों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन। 

संवाददाता: निलेश पटेल 

जौनपुर

बतादे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं महिला कल्याण के लाभार्थियों के सम्मान समारोह का  आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान आयोध्या से आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, महामंत्री श्री पीयूष गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और अतिथियों को पुष्पगुच्छ और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय वृद्धि की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक आठ हजार रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ाकर 12 हजार किया जाएगा। वहीं, सहायिकाओं को चार हजार की जगह छह हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा भी दी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि दी जाएगी जनपद में इस दौरान नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के हित में लिया गया निर्णय उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नन्हे बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती हैं और उनके पोषण एवं प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील सोच एवं जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों की देखभाल मातृवत स्नेह के साथ की जा रही है, जिससे उनके स्वस्थ एवं समुचित विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए कहा।

कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0रमेश चन्द्र याद के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, बाल विकास परियोजना अधिकारी व आईसीडीएस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!