आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान और सुविधाएं देकर सशक्त बना रही योगी सरकार : डॉ. अवधेश सिंह।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा/वाराणसी
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रसोइयों सहित जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
मंगलवार को पिंडरा तहसील सभागार में अयोध्या में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह के सीधे प्रसारण के दौरान विधायक ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करते हुए मानदेय में वृद्धि कर 8 हजार से 12 हजार रुपये किया है। इसके साथ दो साड़ियों के अलावा एक अतिरिक्त साड़ी के लिए धनराशि, कैशलेस इलाज की सुविधा और स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।
विधायक ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली बड़ागांव ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला, सुषमा सिंह, गायत्री कुमारी तथा पिंडरा विकासखंड की गीता देवी, रेणुका शर्मा और मंजू देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर, तहसीलदार नेहा राजवंशी, सीडीपीओ राकेश बहादुर, सुपरवाइजर शीला यादव, अनीता सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विनोद गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री अजय पटेल, मुरारी सिंह, अनुज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




