यूपी
डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने दी बधाई।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति द्वारा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रविशंकर सिंह ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा का लंबा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति समर्पण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा को मिली यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भाजपा परिवार के लिए भी गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
उन्होंने डॉ. दिनेश शर्मा के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




