Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

खबर सार्वजनिक भुजलिया उत्सव चल समारोह, वीर आल्हा ऊदल के साथ निकल चल समारोह।

संवाददाता: जिब्राइल अंसारी

सिंगोड़ी /छिंदवाड़ा

सिंगोड़ी में धूमधाम से मनाया गया ऐतिहासिक भुजलिया उत्सव, कौमी एकता की दिखी मिसाल

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर के बाद सिंगोड़ी में पारंपरिक भुजलिया उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बुंदेलखंडीय संस्कृति और समृद्ध परंपरा का प्रतीक यह उत्सव क्षेत्र में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।

उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में स्थानीय दुर्गा मंदिर से ऐतिहासिक आल्हा-ऊदल के साथ एक भव्य चल समारोह निकाला गया। इस चल समारोह को देखने के लिए छिंदवाड़ा जिले सहित आसपास के दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नागरिक सिंगोड़ी पहुंचे।

अंजुमन कमेटी ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

चल समारोह के दौरान कौमी एकता का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला, जब अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने चल समारोह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कमेटी द्वारा सभी नागरिकों का मिठाइयां खिलाकर, गले मिलकर और साफा-गमछा ओढ़ाकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी,रक्षाबंधन,व भुजरिया पर्व की मुबारकबाद दी गई।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधानसभा के विधायक कुंवर कमलेश शाह, चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, छिंदवाड़ा नगर निगम महापौर विक्रम अहाके सहित, सोनी समाज की जिला अध्यक्ष पप्पू राव सोनी, भुजालिया उत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश यादव, पवन राव सोनी, पर शादी पटेल बंटी पांडे अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।, bhu, भुजालिया उत्सव समिति द्वारा सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में क्षेत्र की इस अनूठी परंपरा और कौमी एकता की सराहना की।

आयोजन समिति ने जताया आभार

भुजलिया उत्सव समिति के अध्यक्ष योगेश यादव, उपाध्यक्ष पवन राव सोनी एवं समिति के सभी सदस्यों ने बताया कि बुंदेलखंडीय संस्कृति का यह ऐतिहासिक आयोजन हर वर्ष सिंगोड़ी में पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जगह-जगह चल समारोह का भव्य स्वागत किया जाता है। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!