Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार व परिजनों पर दर्ज मुकदमे का मामला।

संवाददाता : मनीष पाठक

केराकत /जौनपुर

स्थानीय क्षेत्र के तेजपुर (धधियां) गांव निवासी पत्रकार अवनीश वर्मा एवं उनके परिजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी को सम्बोधित एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी अजीत राय को पत्रकारों ने सौप कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही मामले में जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों अथवा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है। यह प्रदर्शन पत्रकार संघ महामंत्री केतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया।

पत्रकार को परेशान करने के उद्देश्य से कराया गया मुकदमा

विदित हो कि करीब 4 दर्जन से अधिक पत्रकार कोतवाली चौराहे के समीप इकठ्ठा होकर पत्रक अपने हस्ताक्षर किये। तत्पश्चात पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम व सीओ को सौंप न्याय की मांग की।पैदल मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार को परेशान करने के उद्देश्य से पत्रकार व उनके परिवार पर कराया गया है मुकदमा

जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की उठी मांग

अवनीश वर्मा ने बताया कि वे पिछले 15वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं और जनहित तथा प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था से जुड़े समाचार तथ्य एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकाशित करते रहे हैं।उन्होंने

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित निष्पक्ष समाचार प्रकाशित किए जाने से नाराज स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान करने के उद्देश्य से उनके एवं उनके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।साथ ही कहा कि परिवार के ही अरुण वर्मा की तहरीर पर समुचित जांच के बिना मुकदमा पंजीकृत किया गया, जबकि लगाए गए आरोप वास्तविक घटना एवं परिस्थितियों से मेल नहीं खाते हैं।

घटना के समय कार के ब्रेक की मरम्मत करा रहा था पत्रकार

पत्रकार अवनीश ने कहा को कथित घटना के समय छोटे भाई कमलेश वर्मा एवं चाचा श्रीनाथ वर्मा बकुलिया स्थित अपनी जनरल स्टोर की दुकान पर मौजूद थे। वहीं मै खुद अपने मित्र विकास सिंह निवासी सरायबीरु एवं रणजीत कुमार निवासी चौरा के साथ जौनपुर स्थित कृति कुंज सुजुकी एजेंसी पर अपनी कार की ब्रेक की मरम्मत कराने गए थे।उन्होंने कहा कि इन तथ्यों की संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से जांच की जा सकती है।

पीड़ित पत्रकार को पीपीसी ने किया समर्थन

बता दें कि पीड़ित पत्रकार केराकत पत्रकार संघ का सक्रिय सदस्य है,और उनके आवाहन पर पत्रकार प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने पत्रकार हित की लड़ाई को सर्वोपरि मानते हुए,अपना समर्थन देते हुए पीड़ित पत्रकार की लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर चला,और न्याय मिलने तक साथ देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!