अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने पिंडरा विधायक का किया स्वागत।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा, वाराणसी
पिंडरा ब्लॉक के अन्नपूर्णा भवन संचालकों द्वारा पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अन्नपूर्णा भवन संचालकों की आय बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनहित और जरूरतमंद वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। अन्नपूर्णा भवन संचालकों की आय में वृद्धि का निर्णय उनके हितों को मजबूती प्रदान करने वाला है। इससे संचालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से अन्नपूर्णा भवन व्यवस्था को और बेहतर गति मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित संचालकों ने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सरकार के निर्णय की सराहना की। कार्यक्रम में आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप शुक्ला,अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह कल्लू बनारसी मिश्र, रेखा देवी, मोहन सोनकर,चंद्र प्रकाश, बबलू सरोज, जयप्रकाश,अभिषेक सिंह राजपूत, मुरारी सिंह, रामचंद्र दुबे सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




