Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

करेंट लगने से व्यक्ति की मौत के बाद नगर पालिका ने फ्रीजरों को किया बंद राहगीरों को हो रही परेशानी,ईओ का नहीं उठा फोन।

संवाददाता: अदनान अहमद

अम्बेडकर नगर 

टांडा नगर में राहगीरों और आम लोगों को राहत देने के लिए लगाए गए ठंडे पानी के फ्रीजर इन दिनों बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों नगर पालिका के पानी के फ्रीजर से करंट लगने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत कनेक्शन को दुरुस्त करने के बजाय फ्रीजरों का संचालन ही बंद कर दिए जाने को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।नगरवासियों का कहना है कि फ्रीजर में विद्युत सुरक्षा से जुड़ी समस्या थी तो नगर पालिका को विद्युत विभाग से समन्वय कर सुरक्षित कनेक्शन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। साथ ही खराब वायरिंग और अन्य तकनीकी खामियों को दुरुस्त कराया जाना चाहिए था। लेकिन आरोप है कि व्यवस्था को सुधारने के बजाय फ्रीजर ही बंद कर दिए गए।भीषण गर्मी के बीच नगर में कई स्थानों पर लगाए गए ठंडे पानी के फ्रीजर बंद होने से राहगीरों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। खासकर बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक दर्दनाक हादसे के बाद नगर पालिका ने उससे सबक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत क्यों नहीं किया यदि विद्युत कनेक्शन या उपकरण में कोई कमी थी तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय क्यों नहीं किया गया क्या किसी सुविधा को बंद कर देना ही समस्या का समाधान है?नगरवासियों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा शुरू करने के साथ उसकी नियमित जांच और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नगर पालिका की है। ऐसे में फ्रीजर लंबे समय तक बंद रहने से नगर पालिका की व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।अब देखने वाली बात होगी कि नगर पालिका प्रशासन बंद पड़े फ्रीजरों को कब तक चालू कराता है और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए विद्युत सुरक्षा के क्या इंतजाम किए जाते हैं।अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा से संपर्क नहीं हो सका फोन करने पर उनका फोन नहीं उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!