यूपी
थाना कोतवाली पर आगामी त्यौहार बारावफात, रक्षाबंधन आदि पर्व पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर मे पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर देवेश श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली पर आगामी त्यौहार बारावफात, रक्षाबंधन आदि पर्व पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं संभ्रांत नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




