दूसरी आज़ादी क्रांति दिवस पर डॉ. सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि,अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

संवाददाता: आशीष सिंह
रोहनिया/वाराणसी
दूसरी आज़ादी की क्रांति दिवस के अवसर पर रविवार को मोहनसराय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में अपना दल (एस) के संस्थापक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा डॉ. सोनेलाल पटेल को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल,प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र पटेल,श्यामबली पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत आवाज दी। उनके विचार आज भी समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक समानता एवं जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।




