श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा दी गई जानकारी और बताया जिस तरीके से थाना मिलक पुलिस ने 10 लाख रुपये की मांग कर वादिनी के पति को प्रताडित करना जिससे आहत होकर पीडित द्वारा आत्महत्या कर लेने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिनाँक 19.08.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्त आदेश शंखधार पुत्र रामाशंकर जिला अध्यक्ष अर्न्तराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद रामपुर निवासी मौ0 असदुल्लापुर थाना मिलक जनपद रामपुर द्वारा वादिनी के पति को धमकी देकर 10 लाख रूपये की मांग कर प्रताडित करना जिससे आहत होकर वादिनी के पति द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0स0-278/2026, धारा-108, 308(6), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निर्देशन में आज दिनांक 20.08.2026 को थाना मिलक पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आदेश शंखधार पुत्र रामाशंकर जिला अध्यक्ष अर्न्तराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद रामपुर निवासी मौ0 असदुल्लापुर थाना मिलक जनपद रामपुर को धनैली पूर्वी फ्लाईओवर के नीचे सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई




