Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूं मोटर मालिक ने आरटीओ अधिकारी पर लगाया बड़ा आरोप रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50000 मांगे गए।।

संवाददाता: निलेश पटेल 

मड़ियाहूं/जौनपुर 

मड़ियाहूं के व्यवसायी, समाजसेवी विनय सिंह (झगडू) ने एआरटीओ कार्यालय में तैनात रजिस्ट्रेशन बाबू गणेश दत्त मिश्रा पर मोटर मालिक से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
आरोप से नाराज मोटर मालिक ने एआरटीओ कार्यालय के सामने अपने पांच ट्रेलर खड़ा कर दिया जिसके कारण रोड जाम हो गया इसके बाद कार्यालय परिसर में कई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
नाराज मोटर मालिक ने बताया कि चार-पांच दिन से हमें परेशान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर कथित रूप से रुपये मांगने को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद ट्रेलर मालिकों ने विरोध जताते हुए अपने वाहन कार्यालय के सामने खड़े कर दिए। सड़क पर भारी वाहनों के खड़े होने से आवागमन प्रभावित हुआ।
मामले को लेकर एआरटीओ कार्यालय में कई घंटे तक गहमागहमी बनी रही। हालांकि, रुपये मांगने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

पांच ट्रेलर खड़े कर सड़क जाम, एआरटीओ कार्यालय में घंटों हंगामा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!