स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय कटनी मे महापौर ने किया ध्वजा रोहण राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक
कटनी/ मध्यप्रदेश
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह 8 बजे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और पूरा निगम परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित महापौर-इन-काउंसिल सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर महापौर प्रीति सूरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और कटनी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए नागरिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों के माध्यम से शहर, प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। निगम परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर प्रसाद पाठक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।समारोह में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, उमेद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, गोविंद चावला, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं डब्बू रजक, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया सहित सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मृदुल मिश्रा, मोना करेरा, जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




