एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बरही नेवादा में 20 हजार पौधों का मियावकी पद्धति से वृक्षारोपण।

संवाददाता: आशीष सिंह
बड़ागांव /वाराणसी
बड़ागांव विकासखंड की बरही नेवादा ग्राम सभा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मियावकी पद्धति से वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 20 हजार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को चारों ओर से तारबंदी कर सुरक्षित किया गया है, ताकि पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावरण संरक्षण संबंधी सोच के अनुरूप पिंडरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
खंड विकास अधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों को अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए। उन्होंने वृक्षों को जीवन और भविष्य की सुरक्षा का आधार बताते हुए जनभागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, रिंकू पटेल, आशीष कुमार, दिलीप सिंह प्रधान,अशोक गौतम, होशिला पांडेय, एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, डॉ. शेर मुहम्मद, डॉ. संजीव, मीनू सिंह, सुशीला शर्मा, मंजू सिंह, श्याम बहादुर, रामायण पांडेय, मनोज शुक्ला, एडवोकेट अमरेश चौधरी, संतलाल यादव, शेखर गुप्ता, नितेश कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




