टॉप न्यूज़
रिक्शा चालक ने शारदा नहर में छलांग लगा दी, तेज बहाव के कारण उसका कोई सुराग नहीं लगा, पुलिस तलाश करने में जुटी है।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
बंडा/शाहजहांपुर
जिला पीलीभीत के थाना बिलसंडा के कस्बा निवासी मोनू गुप्ता 40 वर्षीय ई रिक्शा चलाता था बुधवार समय करीब 6 बजे वह बंडा से बिलसंडा के लिए वापस ई रिक्शा लेकर जा रहा था जैसे ही वह ई रिक्शा लेकर मकसूदापुर शारदा नहर के पुल पर पहुंचा उसने ई-रिक्शा पुल के किनारे खड़ा कर दिया और पुल के ऊपर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी । मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव होने के कारण कोई उसे बचा नहीं सका लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी जयचन्द गिरी ने बताया युवक की तलाश जारी है नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण पता नहीं चल पाया है। युवक की तलाश जारी है।




