Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन योजना की बैठक संपन्न हुआ।

जौनपुर

बतादे कि बैठक में जनपद में पेयजल योजनाओं की प्रगति, सड़क रेस्टोरेशन कार्यों, परियोजनाओं की गुणवत्ता, भूमि विवाद से प्रभावित कार्यों सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सड़क रेस्टोरेशन कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने लेबर की संख्या बढ़ाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रयास किए जाएं कि अधिक से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके, ताकि आमजन को योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जितनी भी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनका थर्ड पार्टी निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि विवाद के कारण कार्यों की प्रगति बाधित हो रही है, उन मामलों का त्वरित निस्तारण कराते हुए योजनाओं को पुनः प्रगति पर लाया जाए।   इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ठेकेदारों के भुगतान को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जा सकें।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!