वारंटी अभियुक्त को बरसठी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला
बरसठी ,जौनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा एवं कांस्टेबल रिजवान की टीम ने थाना बरसठी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 257/2026, धारा 118(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त मोहम्मद अमीन उर्फ दत्तन पुत्र स्वर्गीय नियाजुल हसन, निवासी सुखलालगंज बाजार, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय जौनपुर के समक्ष पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस। टीम:
उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा।
कांस्टेबल रिजवान




