Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में चाकू मारकर कर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक 

कटनी मध्यप्रदेश

गिरफ्तार आरोपी- 1) रमेश यादव पिता स्व उमेश यादव उमर 41 वर्ष 2) रितेश यादव पिता रमेश यादव उमर 19 वर्ष दोनों निवासी मंगल नगर थाना रंगनाथ नगर कटनी !

घटना क्रमः- दिनांक 28/06/2026 को प्रार्थी संतोष गोड़ पिता लाल बहादुर गोड़ उम्र 39 साल निवासी मंगल नगर थाना रंगनाथ नगर का थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि उसको एवं उसके भाई कन्हैया गोड़ को मोहल्ले के रमेश यादव और रितेश यादव ने लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की नियत से उसके भाई कन्हैया गोड़ को चाकू मार दिया है जिससे उसको चोट लग गई है और उसे सरकारी अस्पताल ले गए हैं जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अपराध पंजीबद्ध किया गया पीड़ित कन्हैया गोड़ को शासकीय अस्पताल कटनी से जबलपुर रेफर कर दिया गया था जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी ! जो मामले में आरोपी गणों की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह के द्वारा अलग-अलग स्थानों में टीम भेज कर आरोपी गाणो की पता तलाश की गई जो कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गणों को गिरफ्तार किया जाकर जेल पहुंचाया गया !

-उल्लेखनीय भूमिका-

उप.निरी.अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर ,सउनि बहादुर सिंह, सउनि सतीश जाटव,प्र.आर. अजय तिवारी,प्रमोद सिंह, पवन पाठक, अनिल विश्वकर्मा, रामनरेश शुक्ला,महेंद्र दुबे, चंद्रिका शुक्ला,आरक्षक बृजेश यादव , वीरेंद्र दहायत,रोहित झरिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!