बिजली कर्मियों की सुरक्षा पर बड़ा जोर पोल पर चढ़कर हुआ दक्षता परीक्षण अधिशाषी अभियंता ने कहा।

संवाददाता: अदनान अहमद
अम्बेडकरनगर
विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र ओल्ड टांडा परिसर में विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यू टांडा, बुनकर, ओल्ड टांडा, खासपुर, मुबारकपुर और अलीगंज उपकेंद्रों से जुड़े संविदा कर्मियों ने भाग लिया प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेड ग्लव्स, सेफ्टी शूज समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य करने की क्षमता का परीक्षण भी कराया गया, ताकि सुरक्षा मानकों और कार्यकुशलता का आकलन किया जा सके।परीक्षण में सुरक्षित एवं दक्ष तरीके से कार्य करने वाले अकुशल श्रमिकों को कुशल श्रमिक की श्रेणी में उन्नत करने का निर्णय लिया गया। वहीं मानकों के अनुरूप कार्य न कर पाने वाले कुछ कुशल श्रमिकों को पुनः अकुशल श्रेणी में रखने का फैसला लिया गया।अधिशासी अभियंता ई. मोहित कुमार ने कहा कि विद्युत कार्य बेहद जोखिमपूर्ण है और सुरक्षा नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ई. वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, अवर अभियंता संजय यादव, के.के. तिवारी, विकास नाविक, विनायक यादव, इफ्तिखार आदिल, अजय कुमार वर्मा तथा प्राइम वन वर्कफोर्स कंपनी के सुपरवाइजर अवधेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




