एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी सफलता, 20 से अधिक मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी अंकित रस्तोगी पहुंचा सलाखों के पीछे पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नगर गौरी शंकर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी एवं शातिर अपराधी अंकित रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। गिरफ्तारी से बचने के कारण उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह, कांस्टेबल अमित वर्मा, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल मनवेन्द्र सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और बेहतर समन्वय से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहने की बात कही।




