Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

दो दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव शारदा नहर में उतराता हुआ मिला।

संवाददाता: राजेश कुमार 

बंडा शाहजहांपुर

बतादे कि दो दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव शारदा नहर में उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव शेरपुर (छोटा) निवासी जजवीर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपेंद्र कौर की शनिवार को अपने पति से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर रूपेंद्र कौर घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को महिला के मायके पक्ष ने थाना पूरनपुर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह करीब दस बजे महिला का शव मकसूदापुर पुल के पास देखा गया था जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी । मौके पर पहुंची पुलिस शव को निकालने का काफी देर तक प्रयास करती रही लेकिन शव पानी में उतराता हुआ आगे की तरफ चला गया जिसके बाद सिंगापुर खास पुल के पास उसका शव झाड़ियों में अटक गया , जिसकी सूचना दोबारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे महिला के भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसे आए दिन परेशान करते थे, जिसमें दहेज उत्पीड़न का भी मुकदमा न्यायालय में चल रहा है । अब उसकी बहन रुपिंदर कौर ने आत्महत्या की है या उसके सुसराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगा । इधर बंडा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

वहीं इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चूंकि गुमशुदगी की रिपोर्ट पूरनपुर थाने में दर्ज थी, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई पूरनपुर पुलिस द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!