Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

हत्या का आरोपी गिरफ्तारडीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना दरिमा पुलिस टीम की मामले मे त्वरित कार्यवाही।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता 

सरगुजा ,छत्तीसगढ़ी

बतादे कि घर के पास छड़ काटने की बात को लेकर आरोपी द्वारा नाराज होकर लकड़ी के हरीशा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का हरीशा किया गया जप्त।

गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गुलशन दास आत्मज घुरन दास उम्र 25 साल ग्राम नवगई थाना दरिमा का थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के छोटे भाई मृतक मौसम दास की शादी करीबन 3-4 वर्ष पूर्व ग्राम पम्पापुर खुटन पारा मे हुई थी। शादी के बाद से ही प्रार्थी का भाई अपने ससुराल मे घर जमाई बनकर रहता था। कि दिनांक 20/06/26 के करीबन 11.30 बजे रोशन दास प्रार्थी को फोन करके बताया कि मौसम दास को उसके पड़ोस का रहने वाला लिलाम सिंह घर के पास छड़ क्यू काट रहे हो बोलकर नाराज होकर लकड़ी के हरीशा से मौसम दास के सर में पीछे की ओर मार दिया है जिससे गंभीर चोट लगकर मौसम दास वहीं गिरकर बेहोश हो गया था। जिसे सूचक लोग एम्बुलेंस से ईलाज हेतु अम्बिकापुर अस्पताल ले जा रहें हैं। घटना की सूचना पाकर प्रार्थी जिला अस्पताल अम्बिकापुर में जाकर देखा तो प्रार्थी का भाई मौसम दास मृत हालत् में पड़ा हुआ था उसके सिर में चोंट का निशान था । लिलाम सिंह लकड़ी के हरीशा से इसके भाई मौसम दास के पीछे तरफ सिर में मारकर हत्या कर दिया है। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 146/26 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश कर हिरासत मे लेकर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *लिलाम सिह पिता सोभु सिंह उम्र 31 साल ग्राम पम्पापुर खुटन पारा थाना दरिमा* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर हत्या की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लकड़ी का हरीशा जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, आरक्षक टिकेश्वर सिंह, बन्दे केरकेट्टा, जितेंद्र लकड़ा, तीर्थंराज सिंह, प्रदीप सिंह सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!