Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के सभी जन सेवा केंद्रों में होगा सामूहिक योगाभ्यास, पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जन सेवा केंद्रों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जन सेवा केंद्रों के माध्यम से योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से जन सेवा केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद भारत सरकार के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।

इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी जन सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम की फोटो और वीडियो निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें।

सीएससी उत्तर प्रदेश ने कहा है कि उसका डिजिटल नेटवर्क केवल सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योग दिवस का यह आयोजन स्वस्थ और निरोग भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सीएससी उत्तर प्रदेश ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जन सेवा केंद्र या आयोजन स्थल पर पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में भाग लें और नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!