Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मेगा कैम्प के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए लाइन मैन हुए सम्मानित कैम्प के दौरान 35 मामले आये,एक लाख की वसूली।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा

विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर मंगलवार को मेगा कैंप के तहत उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया गया । जिसमे 35 उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के साथ 1 लाख 18 हजार की राजस्व वसूली हुई।

कैम्प के दौरान सगुनहा फीडर पर कार्य करने वाले लाइन मैन तेगा सिंह को बाबतपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के बहाल करने तथा ओमप्रकाश यादव को अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए दोनो संविदा लाइनमैन को एसडीओ प्रशांत शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मेगा कैंप में उपखंडीय सहायक प्रशांत पांडेय, अवर अभियंता राजकुमार, देवव्रत, शिवचंद के अलावा उपभोक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!