Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

तहसील दिवस पर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आये ज्यादातर मामले 113 में से 5 का हुआ निस्तारण।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा

पिंडरा तहसील दिवस पर सरकारी जमीन, ग्राम सभा व बंजर के साथ भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के ज्यादातर मामले आये। जिसमे भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर करोड़ो रूपये में बेचने के बाबत शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमे शिकायकर्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए।

एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर करखियाव निवासी व एडवोकेट श्रीनाथ गोंड ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सभा की सरकारी भूमि आराजी न0 292 क रकबा 0.754 हे0 व आराजी 265 रकबा 0.2300 हे0 करखियाव में है जिसपर भूमाफिया किस्म के लोग जमीन की प्लाटिंग कर विक्रय कर करोड़ो रूपये में बेच दी। उनका नक्शा बड़ा है। जिसका फायदा उठाकर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। यही नही, बांध पर भी अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसपर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

इसके अलावा पिंडरा बाजार निवासी राजन मोदनवाल ने घर के सामने व लबे रोड पर 100 वर्ष पुराने पीपल के जर्जर पेड़ को दुर्घटना को देखते हुए कटवाने की मांग की । वही कछिया निवासी शीशम का वृक्ष काटने की अनुमति मांगी। जिसपर दोनो मामलो में बाबतपुर रेंजर को निर्देशित किया।

वही रोह निवासी कन्हैयालाल ने आरोप लगाया है आदेश के 6 वर्ष बाद भी होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। जबकि इसके लिए एक दर्जन बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

तहसील दिवस पर 113 मामलों में से 5 मामलो का मौके पर निस्तारण हो पाया।

इस दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, मनोज सिंह, प्राची केसरवानी, बीडीओ देवेंद्र सिंह, बीईओ अखिलेश यादव के अलावा बिजली, स्वास्थ्य, आपूर्ति ,पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!