Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मानक के अनुरूप न मिलने पर ए सी एम ओ ने ने एक अस्पताल को सीज किया।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट 

मिर्जापुर 

जनपद में चल रहे अवैध झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध पैथोलॉजी चलने एवं मरीजों की शोषण करने की शिकायत मिलने पर राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजगढ़ बाजार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक बाल चिकित्सालय को सीज करते हुए एक सप्ताह में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

जनता की शिकायती पत्र के आधार पर बुधवार को दोपहर में अपर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी झोलाछाप नोडल अवधेश कुमार सिंह ने राजगढ़ बाजार में एक बाल चिकित्सालय अपोलो चाइल्ड अस्पताल का निरीक्षण किया निरीक्षण में वहां पर न तो प्रशिक्षित डॉक्टर नर्स और न तो उपकरण के साथ बेड भी अस्पताल के अनुकूल नहीं पाए गए जिस पर नोडल अधिकारी ने उपस्थित अस्पताल कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि आज डॉक्टर साहब नहीं आए हैं तो उनसे बात करने को कहा गया तो वह बात भी नहीं कर पाए और ना तो कोई कागजात दिखा पाए। संतोषजनक उत्तर न मिल पाने पर उन्होंने अस्पताल को सीज करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा पक्ष न रखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

इस संबंध में ए सीएमओ नोडल झोला छाप अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता की मांग पर राजगढ़ अस्पताल में एक अस्पताल की जांच की गई और मानक के अनुरूप डॉक्टर और उपकरण न पाए जाने पर अस्पताल को सीज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!