Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

संदिग्ध परिस्थितियों में 5 बीघा गेहूं का फसल एवं पांच बीघा का भूसा जला ।

मीरजापुर

मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा ग्राम सभा में बुधवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से खलिहान में रखा 5 बीघा का गेहूं का बोझ 5 बीघा का भूसा एवं 8 बीघा का हारवेस्टिंग किया हुआ पराली जल जाने से तीन किसानों का नुकसान हो गया ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की मदद से आग़ पर काबू पाया गया नहीं तो आग़ बस्ती में फैल जाती और भारी नुकसान हो जाता।

देवपुरा गांव के बीचों-बीच रामदुलार सिंह और रमाशंकर सिंह पटेल का खेत है रमाशंकर सिंह पटेल का पांच बीघा का गेहूं काटकर बोझ बनकर खेत में थ्रेसर रिंग के लिए रखा गया था और रामदुलार सिंह का हार्वेस्टिंग होकर गेहूं खलिहान में रखा था तथा बनारसी का 5 बीघा का भूसा भी था।

दोपहर में किसी व्यक्ति ने बीड़ी सिगरेट या कोई ज्वलनशील फेंक दिया जिससे तीनों किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ दोपहर का समय होने के कारण एवं तेज हवा चलने से आग़ पर काबू नहीं पाया जा सका ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया जब तक फायर ब्रिगेड आती तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था गनीमत यह हुआ की आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग़ बस्ती में पहुंच जाती तो भारी नुकसानी होती।

किसानों ने तहसील प्रशासन से किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

*किसान बोले*

पीड़ित किसान रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि मेरी सारी पूजी जलकर खाक हो गई मैंने इसी खेत पर लोन भी लिया है मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि आगे का कार्य कैसे होगा इस आग ने मेरे अरमानों को जला दिया मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं मेरा लाखों रुपए का नुकसान हो गया समझ में नहीं आता कर्ज की भरपाई कैसे होगी।

*रमाशंकर सिंह पटेल*

 

तहसीलदार बोले

मड़िहान तहसील के तहसीलदार आशीष पांडे ने बताया कि देवपुरा में आग लगने एवं किसान की फसल जलने की सूचना मिली है लेखपाल को मौके पर भेज कर क्षति का आकलन कराया जा रहा है किसान को मंडी समिति से मुआवजा दिलवाया जाएगा।

*आशीष कुमार पांडे तहसीलदार मड़िहान*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!