महाराष्ट्र
शिवम कांटीवाल को 85% अंक प्राप्त करने पर मिला सम्मान।

महाराष्ट्र/पुणे
10वीं बोर्ड परीक्षा में 85% अंक प्राप्त कर शिवम कांटीवाल ने परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन किया। इस शानदार सफलता पर सभी अध्यापकों एवं स्टूडेंट्स ने उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिवम की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के पुणे से लेकर हरियाणा स्थित गांव तक खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के मुखिया, गणमान्य लोगों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने शिवम को ढेर सारी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।



