स्कूली बसों की सघन जांच नियम उल्लंघन पर कार्रवाईया तायात पुलिस, जनपद महराजगंज ।

संवाददाता : मुबारक अली
महराजगंज
जनपद महराजगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में परतावल कस्बा क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में संचालित बसों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस (DL), CCTV कैमरा, अग्निशमन यंत्र तथा फर्स्ट एड बॉक्स आदि की स्थिति का निरीक्षण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना रहा।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूली बसों में CCTV कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाया जाए, निर्धारित गति सीमा का पालन किया जाए तथा बसों में अग्निशमन यंत्र एवं पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान जो वाहन नियमों के विरुद्ध पाए गए, उनके चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा यह भी अपील की गई कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।




