Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बच्चनलाल एजुकेशन एंड समाज कल्याण ट्रस्ट जौनपुर में डॉ लल्लन प्रसाद पटेल के नेतृत्व मे डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि समारोह रखा गया।

संवाददाता: निलेश पटेल 

रामनगर जौनपुर 

बच्चनलाल एजुकेशन एंड समाज कल्याण ट्रस्ट जौनपुर में डॉ लल्लन प्रसाद पटेल के नेतृत्व मे डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती पर पुष्पांजलि समारोह रखा गया जिसमे बच्चनलाल एजुकेशन एंड समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी के तत्कालिन अनुपस्थिति के कारण  प्रिंस पटेल (सचिव) एवं रामनगर ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल शामिल होकर समारोह को सम्पन्न कराए।

14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा माने जाते है।

इस दिन को ‘समानता दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। संसद भवन, दीक्षाभूमि नागपुर और चैत्यभूमि मुंबई में विशेष कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

डॉ. अंबेडकर ने छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया। उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा इसलिए शिक्षित बने संगठित रहे

प्रशासन ने जयंती पर शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की
है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!