अमरोहा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन शंकर का प्रदर्शन ।

संवाददाता डॉ प्रथम सिंह
अमरोहा
अमरोहा से बड़ी खबर जहां स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने आज अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
*वीओ*: आज दोपहर 12 बजे अमरोहा के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन कैप्टन वीर सिंह चौहान ने किया।
भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि
“स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। यह उपभोक्ताओं के आर्थिक और मानसिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। ये किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
संगठन ने आज से पूरे प्रदेश में सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्य मांग है – स्मार्ट मीटर तुरंत हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा डिडौली में 132 केवी उपकेंद्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मीटर चार्ज खत्म करने, सोलर योजना में गड़बड़ी की जांच और लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शन में बबीता रानी, मंजू चौधरी, रश्मि यादव, अर्चना यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।




