Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूं में नियमों को ठेंगा, बिना नक्शे के खड़ा हो रहा तीन मंजिला मकान कार्रवाई के दावे, लेकिन जमीन पर जारी अवैध निर्माण—कौन जिम्मेदार ?

मड़ियाहूं जौनपुर

मड़ियाहूं नगर पंचायत स्थानीय कस्बे में अवैध निर्माण का खेल खुलेआम जारी है। वाराणसी रोड स्थित बिना स्वीकृत मानचित्र के एक मकान का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जो अब तीसरी मंजिल के फाउंडेशन तक पहुंच चुका है। आरोप है कि अमरनाथ गौतम द्वारा कराया जा रहा यह निर्माण नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है।

बगल के निवासी काली प्रसाद मोदनवाल का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और यहां तक कि एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में पानी घुसने का आरोप लगाकर विवाद खड़ा किया गया, जबकि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

पीड़ित द्वारा मड़ियाहूं कोतवाली और नगर पंचायत में शिकायत किए जाने के बाद मामला खुलकर सामने आया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाया गया,आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से काम शुरू हो जाता है।

नियमों के अनुसार किसी भी निर्माण से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है। बार-बार शिकायत और कार्रवाई के बावजूद निर्माण का जारी रहना नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

यह “रोक-टोक और फिर ढील” का खेल अब नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। चर्चाएं हैं कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध निर्माण फल-फूल रहा है।

इस मामले में अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि उन्हें जानकारी है, काम रुकवा दिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!