Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

साईबर सेल थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर द्वारा आवेदक की साईबर फ्रॉड हुयी शतप्रतिशत धनराशि 40,000/- रूपये वापस करायी गयी ।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

आवेदक प्रशांत कुमार गुप्ता नि0 सीआरपीएफ जनपद रामपुर द्वारा दिनांक 09.04.2026 को अपनी साईबर शिकायत में उल्लेख किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का परिचित बनकर आवेदक से UPI के माध्यम से 40,000/- रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिये थे ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही किये जाने के क्रम में श्री सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक, रामपुर व श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर(नोडल ऑफिसर साईबर अपराध) के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रकरण में साईबर सैल थाना सिविल लाईन द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए अभियुक्त के खाते की जानकारी प्राप्त कर लगातार त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.04.2026 को आवेदक की साईबर फ्रॉड हुई शतप्रतिशत धनराशी 40,000/- रूपये आवेदक के बैक खाते में वापस करायी गयी।

आवेदक को यह भी बताया गया कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें अथवा साईबर सैल से सम्पर्क करें ।

*साईबर सैल थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर*

1. प्रभारी निरीक्षक ओंमकार सिंह

2. उ0नि0 विमल किशोर

3. क0ऑ0 ग्रेड-बी अंकुश कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!