Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कोतवाली देहात पुलिस की सतर्कता, प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को अहम सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 303/2025 में धारा 87/137(2)/65(1) बीएनएस तथा 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंद्रकांत उर्फ चंद पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम फट्का, पोस्ट लमहऊआ, थाना संडीला, जिला हरदोई के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व देखने को मिला। उनके दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने तेजी और सटीकता के साथ काम करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह और कांस्टेबल अभिजीत सिंह भी शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!