

महराजगंज फरेंदा (मथुरानगर) में दोस्तों ने शराब पार्टी के बहाने एक युवक, अरविंद चौधरी को घर से बुलाया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को फरेंदा क्षेत्र के हाईवे पर छतरी चौराहे (पूर्वी बाईपास) पर फेक दिया।
सोमवार की रात करीब एक बजे हाईवे पर रक्तरंजिश शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने निरीक्षण स्वजन से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ में ज़ुटी है।
फरेंदा मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी शराब का शौकिन था। और वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ हाईवे के पास चौराहे पर शराब पीने जाता था। सोमवार की शाम को भी उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए। मृतक के पिता इंद्रसेन अनुसार देर रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि अरविंद ओवरब्रिज के पास हाईवे पर गंभीर रूप से घायल पड़ा है।
जब मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और हाथ-पैर भी टूटा था। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे बनकटी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवकों से अरविंद की पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण आरोपितों ने अरविंद की हत्या कर दी।
फरेंदा विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने भी स्वजन से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा है। फरेंदा थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।




