यूपी

बड़वारा में भ्रष्टाचार और शराब माफियाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक 

कटनी /मध्यप्रदेश 

कलेक्टर जनसुनवाई और पुलिस-प्रशासन को दर्जनों ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; अब तहसील और थाने के घेराव की चेतावनी

कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार अब आम जनता के लिए नासूर बन चुका है। पुलिस और आबकारी विभाग की सुस्ती तथा संरक्षण से बेखौफ हुए शराब माफियाओं के खिलाफ युवा समाजसेवी **जय सूर्यवंशी** के नेतृत्व में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। पूर्व में शेर चौक व मिशन चौक पर हुए

कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में अवैध शराब का काला कारोबार अब आम जनता के लिए नासूर बन चुका है। पुलिस और आबकारी विभाग की सुस्ती तथा संरक्षण से बेखौफ हुए शराब माफियाओं के खिलाफ युवा समाजसेवी **जय सूर्यवंशी** के नेतृत्व में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। पूर्व में शेर चौक व मिशन चौक पर हुए उग्र धरना-प्रदर्शनी, कलेक्टर जनसुनवाई और एसपी/तहसील स्तर पर दी गई अनगिनत शिकायतों के फाइलों में दब जाने के बाद, अब जनता ने आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है।

बड़वारा के नागरिकों ने नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को **’संयुक्त अंतिम स्मरण पत्र’** सौंपते हुए प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।

**नवरात्रि और त्योहारों में भी नहीं थम रहा अवैध शराब का खेल**

युवा नेता **जय सूर्यवंशी** ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बड़वारा थाना और तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गों, ढाबों, किराना दुकानों और ग्रामीण अंचलों में धड़ल्ले से अवैध शराब की पैकारियां चलाई जा रही हैं। हद तो तब हो जाती है जब पवित्र त्योहारों और **नवरात्रि के पावन 9 दिनों** के दौरान भी इन अवैध ठिकानों पर शराब की नदियां बहती हैं। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है और क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है।

*महिलाओं की सुरक्षा खतरे में, घरों में हो रही कलह**

अवैध शराब की खुली बिक्री के कारण क्षेत्र के चौराहों और रास्तों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली बेटियों और महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। सस्ती और अवैध शराब के नशे में चूर शराबी आए दिन घरों में घरेलू हिंसा और मारपीट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!